नई दिल्ली. हथियारों की सौदेबाजी में गड़बड़ी के मामले में आर्म्स डीलर नंदा पिता-पुत्र को सीबीआई ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
सूत्रों के मुताबिक शनिवार देर रात सुरेश और संजीव नंदा के आवास पर छापामार कार्रवाई करने के बाद सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों पर बैरेक मिसाइल डील में घपला (भ्रष्टाचार) करने का आरोप लगाया गया है। दोनों के पास से सीबीआई ने पासपोर्ट बरामद किया जिसे एमईए द्वारा स्थगित किया जा चुका था।
बताया गया है कि नंदा पिता-पुत्र के चार्टर्ड एकाउंटेंट को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक आयकर अधिकारी को भी सीबीआई ने पकड़ा है और उस पर नंदा पिता-पुत्र के पक्ष में आयकर विभाग के आदेशों में गड़बड़ी करने का आरोप है।