HomeNewsMetrosNew Delhi New Delhi

दिल्ली में करीब 25 उड़ानों में देर

नई दिल्ली. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह घनी धुंध के कारण करीब रनवे पर दृश्यता कम हो जाने से करीब 25 उड़ानों में देर हुई।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि घने कोहरे के कारण आज सुबह आरवीआर (रनवे दृश्यता सीमा) अचानक कम होकर सिर्फ 150 मीटर ही रह गई। इस वजह से कई उड़ानों के निर्धारित कार्यक्रम में देर हुई।

उड़ानों में दो से तीन घंटे की देर होना बताया गया है। सुबह 6.30 बजे से दृश्यता कम होने के बाद सुबह 9.15 तक कोई भी घरेलू फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। यात्रियों को अचानक उड़ानें लेट होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया है कि हालात सामान्य हो गए हैं और अब उड़ानें भरी जा रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: