नई दिल्ली. आम बजट में किसानों को बड़ी राहत देने वाली यूपीए सरकार की प्रमुख पार्टी कांग्रेस इस राहत को भुनाने के लिए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में किसान रैली कर रही है। इसमें प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी शिरकत करेंगे।
बजट में छोटे किसानों के कर्ज़ माफ़ किए जाने को मुद्दा बनाकर आयोजित इस रैली को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी।
इस रैली में भारी संख्या में किसानों को शिरकत करते देखा जा रहा है। राजनीतिक प्रेक्षक इस रैली को चुनाव प्रचार की शुरुआत की तरह देख रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि परमाणु करार को लेकर यूपीए और वाममोर्चे के बीच खींचतान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं और कहा जा रहा है कि यह तनाव कभी भी चुनाव तक पहुँच सकता है।
दूसरी ओर रेल बजट से लेकर आम बजट तक जो घोषणाएँ की गई हैं उसने भी पर्याप्त संकेत दिए हैं कि सरकार चुनाव की तैयारियों में लग गई है।