कानपुर. उत्तर प्रदेश के इस जिले के सजेती इलाके में एक मार्शल जीप के एक पेड़ से टकरा जाने के कारण तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई और चार लोगों के घायल होने की सूचना है।
सजेती के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब पाँच बजे इलाहाबाद से एक जीप कालपी की तरफ आ रही थी जिसमें तेरह लोग सवार थे। बताया गया है कि ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और वाहन पेड़ से जा टकराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।