नई दिल्ली. सीपीएम मुख्यालय में रविवार को सीपीएम और आरएसएस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और यहां जमकर हंगामा व पथराव हुआ। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। आठ सीपीएम कार्यकर्ता घायल हो गए हैं और दो की हालत नाजुक है।
मार्क्सवादियों और हिंदूवादियों की इस आपसी हिंसा में सीपीएम नेता प्रकाश करात और सीताराम येचुरी के वाहनों के साथ भारी तोड़फोड़ की गई। करात ने इस मामले की निंदा करते हुए कहा है कि वे इसे संसद में उठाएंगे।
येचुरी भी इस हिंसा से नाराज दिखाई दिए। बताया गया है कि सीपीएम कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर देर से आने और मूकदर्शक बने रहने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस चाहती तो हमलावरों को रोक सकती थी।
पुलिस ने इस घटना के बाद हमलावरों की तलाश कर रही है और अब तक किसी गिरफ्तारी की खबर नहीं है। येचुरी ने यह भी कहा कि पुलिस को इस हिंसा की भनक थी। येचुरी ने आरएसएस को महात्मा गांधी का हत्यारा करार दिया।
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले लेफ्ट पार्टी का मुख्यालय दिल्ली शिफ्ट हुआ है। जानकारी के मुताबिक केरल के कुन्नूर में हुई हिंसा के मुद्दे पर आरएसएस ने यह हंगामा किया है।