HomeNewsNational National

किसान रैली कांग्रेस के जवाबों की थैली

नई दिल्ली. लेफ्ट से तकरार जारी रहने पर लोकसभा चुनाव जल्दी होने की संभावना बढ़ती जा रही है और आम आदमी को रिझाने वाला बजट कांग्रेस पेश कर चुकी है तो इस दोहरी परिस्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए रविवार को रामलीला मैदान पर किसानों के बीच कांग्रेस पहुंच गई।

कांग्रेस ने एक तरह से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए पहली कोशिश की है आम आदमी से जुड़ने और उसके बीच अपनी पैठ मजबूत करने की। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस को हमेशा से किसानों का हितैषी बताया और सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया।

रैली को संबोधित करते हुए यूपीए और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने धड़ाधड़ हमले करते हुए विपक्षी एनडीए की धज्जियां उड़ा दीं। एक तरफ उनके सुपुत्र राहुल गांधी उड़ीसा के दौरे में विकास के नारे दे रहे हैं तो सोनिया ने हर मोर्चे पर कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाने का आगाज कर दिया है।

सोनिया के तेवर :
>> किसान हमारा अन्नदाता है इसलिए उसका कर्ज तो हम चुका ही नहीं सकते। हम जो कुछ कर सकते हैं किसानों के हित में कर रहे हैं। एनडीए की तरह नहीं कि बयानबाजी ही करते रहें, हम किसानों के लिए जमीनी कोशिश कर रहे हैं जिसका सबूत बजट में दी गई राहतें हैं।

>> क्षेत्र, भाषा और धर्म के आधार लोगों को बांटने और तोड़ने की कोशिशें करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जा सकती, उनके खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा।

>> यूपीए सरकार को आतंकवाद से निपटने के लिए भाजपा के किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। एनडीए सरकार के कार्यकाल में उन्होंने आतंकियों के सामने घुटने टेक दिए थे इसलिए वे हमें नसीहत न दें तो बेहतर है।

संबंधित खबरें
* चुनाव की तैयारी का पहला कदम किसान रैली





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: