नई दिल्ली: ठाकरे परिवार के उत्तर भारतीयों के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी पर कांग्रेस प्रमुख श्रीमती सोनिया गांधी ने रविवार को कहा है कि क्षेत्रीयता और सांप्रदायिकता फैलाने वाली ताकतों का सामना कड़ाई से किया जाएगा।
यहां किसान रैली को संबोधित करते हुए सानिया ने कहा कि देश की एकता और आतंकवाद से मुकाबले के लिए एकता और अखंडता सबसे जरूरी है।
इस देश के सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार है। इसलिए यह जरूरी है कि देश के किसी भी हिस्से में रह रहे नागरिकों की जानोमाल की रक्षा की जाए। उन्होंने ने भूमिपुत्र की सिद्धांत से बिलकुल असहमति जताई।