Business
Personal Finance Personal Finance मुंबई. सेंसेक्स व निफ्टी में एक माह में लगभग नौ प्रतिशत गिरावट और अधिकांश फंडों में नुकसान के बावजूद गोल्ड फंड (ईटीएफ) योजनाओं ने निवेशकों को नौ प्रतिशत तक का अच्छा मुनाफा दिया है।
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें प्रति औंस 975 डॉलर तक बढ़ी हैं। विभिन्न कंपनियों के गोल्ड फंड का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पिछले छह माह में गोल्ड आधारित फंडों ने शेयर बाजार से कहीं अधिक रिटर्न दिया है।
डीएसपी-मेरिल लिंच वर्ल्ड गोल्ड फंड ने एक माह में 15.2 फीसदी का रिटर्न दिया है। अन्य गोल्ड ईटीएफ ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 9.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। दूसरी ओर निवेशकों को इक्विटी डाइवर्सीफाइड फंड में 11 प्रतिशत, ऑटो फंड में चार, एफएमसीजी में सात, टैक्नोलॉजी में आठ, बैंकिंग में 16, एमएनसी में सात, टैक्स सेविंग में आठ, इक्विटी इंडेक्स में 10, हाइब्रिड में आठ, डेब्ट स्पेशलिटी में तीन फीसदी तक का नुकसान हुआ है।
विशेषज्ञों की राय में अमेरिका में सब-प्राइम संकट से शेयर बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। जिससे इक्विटी, सेक्टोरल टैक्स सेविंग, इक्विटी इंडेक्स आदि योजनाओं का ग्राफ गिरा है।
गोल्ड ईटीएफ बनाम दूसरी योजनाएं (प्रतिशत में ):
(लाभ-हानि)
आंकलन/फंड- एक माह तीन माह में
सेंसेक्स - -9 -20
निफ्टी - -8 -20.8
बैंक्स एक्स. - -80.4 -25.5
सीडी - -12.9 -28.1
टैक्स - -7.4 -21.2
मिडकैप - -12.6 -24.6
बैंचमार्क गोल्ड फंड- + 9.5 + 25.3
डीएसपी एमएल वर्ल्ड - + 15.2 + 20.8
कोटक गोल्ड ईटीएफ - 9.5 25.3
रिलायंस गोल्ड ईटीएफ - 9.5 24.5
(* प्रतिशत के आंकड़े सात मार्च से 2007 से एक माह की तुलना पर आधारित हैं। )