HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

आरक्षण केंद्रों पर रही भारी भीड़

भोपाल. दिल्ली सर्वर डाउन में शनिवार को आई खराबी का असर रविवार को भी यात्री आरक्षण केंद्रों (पीआरएस) पर देखा गया। भोपाल एवं हबीबगंज स्थित पीआरएस सेंटर पर आरक्षण केंद्र पर यात्रियों की खासी भीड़ देखी गई।

कंप्यूटरीकृत व्यवस्था में आई खराबी के कारण शनिवार को आरक्षण करवाने आए लोग बिना टिकट करवाए ही घर लौट गए थे। वे रविवार को सुबह से ही पीआरएस सेंटर पर अपनी यात्रा का टिकट सुनिश्चित करवाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान यात्रियों को आरक्षित टिकट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

अन्य स्थानों पर भी हुई गड़बड़ी: दिल्ली पीआरएस का सर्वर डाउन होने से मुंबई समेत अन्य पीआरएस भी गड़बड़ा गए थे। विशेष तौर पर वन ट्रेन वन पीआरएस से दिल्ली से देश के विभिन्न शहरों को छूटने वाली गाड़ियों की कंप्यूटरीकृत व्यवस्था ठप हो गई थी। सामान्यत: दिल्ली से झांसी होकर दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेन भोपाल स्टेशन से ही गुजरती हैं। इससे दिल्ली की ओर से आने वाली अधिकातर ट्रेनों के रिजर्वेशन नहीं हो पा रहे थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: