News
Indians Abroad Indians Abroad न्यू ऑर्लियंस.
अमेरिकी राज्य लुइसियाना के सबसे कम उम्र में गवर्नर बनने वाले भारतवंशी पीयूष बॉबी जिंदल को अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। एक टेलीविजन टॉक शो में पहली बार बॉबी जिंदल का नाम उछाला गया है।
इस साल जनवरी में पदभार संभालने वाले बॉबी जिंदल को पंजाबी और एशियाई समुदाय के अलावा स्थानीय अफ्रीकी मूल के अमेरिकियों का भी समर्थन प्राप्त है। जानकारों का कहना है कि उत्साह से भरे व्यक्तित्व के धनी बॉबी जिंदल रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के सशक्त उम्मीवार हो सकते हैं।