HomeNewsMetrosIndore Indore

एएसआई की वेतनवृद्धि पर स्थायी रोक

इंदौर. लापरवाही बरतने के मामले में एक एएसआई की वेतनवृद्धि पर स्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। पिछले साल हरसिद्धि मंदिर के पास दीनू मामा की उसके बेटे के सामने हत्या कर गई थी। मामले में उसके बेटे व अन्य लोगों ने हत्या में गुड्डू काणा के लिप्त होने की बात कही थी। जांच में पता चला कि गुड्डू सांवेर जेल में बंद है।

इसे लेकर विवाद सामने आया था जिसकी एसपी अंशुमान यादव ने जांच करवाई थी। जांच में पता चला कि सांवेर थाने में पदस्थ एएसआई रत्नेश त्रिपाठी ने गुड्डू को आवारागर्दी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन इसकी उसके निवास क्षेत्र के थाने को नहीं दी गई। मामले में एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया था। अब विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर उसकी एक वेतनवृद्धि पर स्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: