HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

सिम्स में आटोनामस बाडी के गठन की प्रक्रिया शुरू

बिलासपुर. सिम्स के संचालन के लिए आटोनामस बाडी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामान्य सभा, मैनेजमेंट के चेयरमेन व सदस्यों के हस्ताक्षर होने के बाद इससे संबंधित दस्तावेज को पंजीयन कराने के लिए राजधानी भेज दिया गया है।

शासनाधीन होने के बाद से सिम्स के बेहतर ढंग से संचालन के लिए आटोनामस बाडी के गठन की प्रतीक्षा की जा रही थी। राजधानी से पहुचं ज्वाइंट डीएमई डा. ओते ने सिम्स के सभाहाल में सदस्यों से चर्चा कर हस्ताक्षर कराया और आटोनामस बाडी के पंजीयन के लिए समस्त दस्तावेज लेकर राजधानी रवाना हो गए।

बताया जाता है कि साधारण सभा व मैनेजमेंट के चेयरमेन स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल होंगे। इसके अलावा सामान्य सभा में चीफ सेकेट्री, हेल्थ सेकेट्री, फायनेंस सेकेट्री,् डीएमई, डीन, सीएमओ, लोक निर्माण विभाग व यूनिवर्सिटी से एक एक अधिकारी तथा स्वास्थ्य मंत्री के एक प्रतिनिधि को मेंबर बनाया गया है। वहीं मैनेजमेंट कमेटी में स्वास्थ्य एवं नगरीय कल्याण मंत्री अमर अग्रवाल अध्यक्ष व कलेक्टर, डीएमई, सिम्स के डीन, सीएमओ, एमएस सदस्य होंगे। बताया जाता है कि चेयरमेन व सभी सदस्यों के हस्ताक्षर कराने के बाद सोमवार को रायपुर में आटोनामस बाडी का पंजीयन कराया जाएगा। इसके बाद आफिसियल मिटिंग आयोजित कर अस्पताल संचालन के आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

बताया जाता है कि सिम्स के मैनेजमेंट कमेटी को अस्पताल व मेडिकल कालेज के संचालन से संबंधित समस्त निर्णय लेने का अधिकार होगा। इसमें शासन का कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा शासन सिर्फ अस्पताल के संचालन के लिए बजट जारी करेगा। इस कमेटी के गठन के बाद अस्पताल की व्यवस्था में कुछ सुधार होने की गुंजाइश होने की उम्मीद है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: