HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

अप्रैल-मई की कल्पना से ही छूट रहा पसीना

बिलासपुर.b दिन में चलने वाली हवाएं धीरे-धीरे गर्म हो रही हैं, धूप में भी तीखापन है, जिससे त्वचा जलने लगी है। मार्च का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है, धूप और तेज होती जा रही है। रविवार को भी धूप के तेवर कुछ इसी तरह के थे। धूप ने लोगों को सताने का कोई मौका नहीं छोड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद तो धूप ऐसी हो गई कि घर से बाहर निकलने वाले लोग नकाब में नजर आए।

धूप के चश्मे, स्कार्फ लगाए युवक-युवतियों को सड़क से आते-जाते देखा गया। हाफ शर्ट पहनने वालों को त्वचा में जलन होने लगी है, जबकि काम-काजी महिलाओं व स्कूल-कालेज की छात्राओं त्वचा को धूप से बचाने के लिए ग्लब्स का सहारा ले पड़ रहा है। इधर मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने एक सप्ताह बाद तेज गर्मी शुरू होने की बात कही है।

उनका कहना है कि 15 मार्च के बाद लोगों को कड़कड़ाती धूप का सामना करना पड़ेगा। इधर राज्य के सभी संभागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। न्यूनतम तापमान में मामूली परिवर्तन हो रहा है, जिससे रात में हल्की ठंड लगती है। रायगढ़ का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 18.4 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया है। आज पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17.6 रिकार्ड किया गया।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 33.7 व न्यूनतम 15.6, चांपा का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 37.4 और 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.6 व न्यूनतम 20.7, माना का अधिकतम 37.4, न्यूनतम 19.8 और जगदलपुर का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 18.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

रात में सुहाने लगे हाफ शर्ट: जींस और टी-शर्ट पहनने वाले युवा वर्ग को दिन में हाफ शर्ट या टी-शर्ट परेशान करने लगा है। दोपहर को धूप मे इतनी तेजी होती है कि हाफ शर्ट पहनने से हाथ का खुला हिस्सा कुछ देर में ही काला हो जाता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग दिन में फुल शर्ट पहनने लगे हैं। इसके विपरीत शाम होते ही लोगों को गर्मी के कारण हाफ शर्ट व हल्के पोशाक ही अच्छे लगने लगे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: