HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

राजधानी में प्रदर्शन करेंगे तिब्बती

रायपुर. 10 मार्च को तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस के रुप में मनाएंगे। सरगुजा मैनपाट में बसे तिब्बती अपने देश तिब्बत की आजादी के लिए रायपुर में सोमवार को रैली के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे। 12 मार्च बुधवार को 40 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उनकी मुख्य मांगे है कि चीन तिब्बत से अपनी तैनात सेना हटाए और भारत तिब्बत की मदद कर चीन से वार्ता करे।

क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष डुंडुप ने पत्रकारवार्ता में बताया कि 10 मार्च 1959 को ही साजिश के तहत चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया था। उसके बाद से वहां 12 लाख से अधिक तिब्बती मारे जा चुके है और 6 हजार से ज्यादा मठ ध्वस्त हो चुके है।

वहां निवासरत तिब्बती जुल्म और अत्याचार से त्रस्त है। उन्होंने बताया कि तिब्बत में न तो रहने की स्वतंत्रता है, न खाने और शिक्षा की। यदि कोई रहवासी अपने बच्चे को शिक्षा के लिए बाहर भेज देता है तो उसके परिवार पर दबाव बनाकर वापस बुलवाया जाता है। और तो और तिब्बतियों की जनसंख्या वृद्घि न हो इसके लिए जबरदस्ती नसबंदी कर रहे है।

क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस के सचिव सोनम ने सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अनुरोध करते हुए कहते है कि जिस देश में मानव अधिकार, लोकतंत्र और धर्म जैसे मौलिक अधिकार नही है वहां ओलंपिक नही होना चाहिए। हमारी मांग है कि ओलंपिक 2008 को रोका जाए। रैली और भूख हड़ताल में क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस और क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ के लोग जुटेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: