HomeNewsNational National

कपड़ों के आर-पार देखने में सक्षम कैमरा

लंदनअब ऐसा कैमरा विकसित किया गया है जो 80 फीट की दूरी से लोगों के कपड़ों के नीचे छिपाए गए हथियार, मादक पदार्थ और विस्फोटकों का पता लगा सकता है। राहत की बात यह है कि कपड़ों के आर-पार देखने वाला यह कैमरा मानव शरीर की छवि नहीं पकड़ता।

कैमरे में इस्तेमाल की गई टैक्नोलॉजी का विकास करने वाली ऑक्सफोर्डशायर की कंपनी थ्रू विजन के मुख्य कार्यकारी क्लाइव बेटली के मुताबिक कंप्यूटर से जुड़ा टी-5000 नामक यह सिस्टम उसके सामने से गुजरने वालों की स्कैनिंग करता है और कुछ भी संदिग्ध नजर आने पर चेतावनी के संकेत देता है।

यह है टैक्नोलॉजी

हर पदार्थ भिन्न प्रकार की टी-तरंगें यानी टेट्रा हट्र्ज तरंगें छोड़ता है। कैमरे की टैक्नोलॉजी इन्हीं टी-तरंगों को पकड़कर काम दिखाती है। कैमरा भिन्न पदार्थो की अचूक पहचान करने में सक्षम है। कैमरे का प्रदर्शन इस सप्ताह बकिंघमशायर स्थित सुरक्षा उपकरणों की सालाना प्रदर्शनी में किया जाएगा। मूलरूप से इसे अंतरिक्ष यानों, खगोल अनुसंधानों के लिए अंतरिक्षीय धूल के बादलों के आर-पार देखने के लिए बनाया गया था।

सुरक्षा के लिए छोटा वर्जन

थ्रू विजन ने होटल की लॉबी, इमारतों के गलियारों आदि में इस्तेमाल करने के लिए अपेक्षाकृत छोटा सिस्टम भी विकसित किया है। यह 30 से 40 फीट की दूरी से लोगों की स्कैनिंग कर सकता है। वर्तमान में इसका इस्तेमाल पूर्वी लंदन के कैनरी व्हार्फ काम्प्लक्स में किया जा रहा है। यहां कई अंतरराष्ट्रीय बैंकों के दफ्तर हैं और इसे आतंकवादियों की हिट लिस्ट में माना जाता है।

अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: