bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

शहर में रही शादियों की धूम

जयपुर.wedding नए-पुराने फिल्मी गानों की धुनों पर नाचते गाते बाराती। सजी-धजी बारातें। ब्यूटी पार्लरों में सजती दुल्हनें और सड़कों पर अव्यवस्थित यातायात। रविवार को दस रेखा व फुलेरा दूज के अबूझ सावे पर गुलाबी नगरी में कुछ ऐसा ही नजारा था। शहर में लगभग 500 शादियां हरुई। सोमवार को भी दस रेखा का सावा है। रविवार शाम होते-होते विवाह स्थलों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।

शामियानों घराती-बारातियों से देर रात तक रौनक रही। बारातों के कारण चारदीवारी, झोटवाड़ा रोड, खातीपुरा रोड, सीकर रोड, शिव मार्ग, सवाई जयसिंह रोड, मोतीडूंगरी रोड, जवाहर नगर, आमेर रोड, टोंक रोड सहित कई इलाकों में यातायात बाधित हुआ। राजस्थान टेंट डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव रवि जिंदल ने कहा कि होलाष्टक से पहले इस सावे में विवाह स्थलों की 70 से 80 फीसदी बुकिंग रही। उन्होंने शहर में 500 शादियां होने का अनुमान व्यक्त किया।

राजस्थान ज्योतिष परिषद के डॉ. विनोद शास्त्री ने बताया कि इस सावे में युति, पंचक, पात, एकार्गल, लात, वेध, यामित्री, उपग्रह, कांतिशाम्य और दग्धा सभी दोष शुद्ध थे।

होलाष्टक व मीन मलमास 14 से

पं. बंशीधर जयपुर पंचांग के निर्माता पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 14 मार्च से मीन मलमास व होलाष्टक प्रारंभ होगा, जिसका समापन 21 मार्च को होगा। सूर्य के १४ मार्च को सुबह ९:५७ पर मीन राशि मे प्रवेश के साथ ही मीन मलमास की शुरुआत होगी।

सूर्य १३ अप्रैल को शाम 6.29 पर मेष राशि में प्रवेश करेगा और मलमास समाप्त होगा। पहला सावा १७ अप्रैल को रहेगा। सावों का यह क्रम २७ अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद ६ मई को शुक्र अस्त हो जाएगा। इससे सावे नहीं होंगे। शुक्र उदय १२ जुलाई को होगा। इसके दो दिन बाद १४ जुलाई को देवशयनी एकादशी है, इससे सावे शुरू नहीं होंगे।

विवाह सम्मेलनों में 26 जोड़ों का ब्याह

शहर में चार स्थानों पर हुए सामूहिक विवाह सम्मेलनों में 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की ओर से स्टेशन रोड स्थित गंगा माता मंदिर में 14 जोड़ों का विवाह हुआ। बारात चांदपोल स्थित खंडेलवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर गंगा माता मंदिर पहुंची। यहां तोरण व पाणिग्रहण संस्कार हुआ।

मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीचरण कोडिया थे। संयोजक भगवान सहाय डंगायच ने बताया कि सभी जोड़ों को लगभग 11-11 हजार रु. के उपहार दिए गए। पारीक सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश पारीक ने बताया कि विद्याधर नगर के परशुराम भवन में समाज के चार जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

बारात भवन परिसर से प्रारंभ होकर वापस यहीं पहुंची। पुष्पा केकटिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कल्याणजी का रास्ता स्थित बाल निवास में एक जोड़े का विवाह हुआ। महामंत्री चतुभरुज केकटिया ने बताया कि इस जोड़े को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया। राजस्थान गौड़ ब्राrाण महासभा की ओर से बड़ के बालाजी में 7 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।

खूब बिका दूध, पनीर-मावा भी तेज

रविवार को भी दूध की खपत जोरों पर रही। दुग्ध वितरक कल्याण संस्थान के संस्थापक कैलाशचंद यादव ने बताया कि सोमवार के दस रेखा के सावे के कारण झोटवाड़ा रोड की दूधमंडी में दूध के भाव 28 से 29 रुपए प्रति लीटर रहे। सब्जी वाले भी रविवार को व्यस्त रहे।

पनीर व मावे के भावों ने भी लोगों के पसीने छुड़ा दिए। व्यापारियों का कहना था कि गर्म मावा 100 रुपए से बढ़कर 140 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। पनीर 90-100 रुपए से बढ़कर 150 रुपए प्रति किलो तक बिका। बड़ी और छोटी चौपड़ पर फूल व्यापारी भी खासे व्यस्त रहे।

सीजन के शेष बचे सावे

10 मार्च को 10 रेखा का सावा। 17 अप्रैल को आठ रेखा, 18 अप्रैल को आठ रेखा, 22 अप्रैल को सात रेखा और 27 अप्रैल को छह रेखा का सावा रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: