HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

थमाए ठेकेदारों को नोटिस

अजमेर. सेवा कर महकमे ने नए निर्माण, रखरखाव और मरम्मत कार्य से जुड़े ढाई सौ ठेकेदारों को सर्विस टैक्स चुकाने के लिए नोटिस दिया है। महकमे के अजमेर रेंज के अधीक्षक वीपी जोशी ने बताया कि नगर सुधार न्यास, नगर परिषद, सीपीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी, जलदाय और सिंचाई विभागों में पंजीकृत लगभग ढाई सौ ठेकेदारों को सर्विस टैक्स में पंजीकरण कराने, रिटर्न भरने और टैक्स चुकाने के लिए नोटिस दिया गया है।

जोशी ने बताया कि निर्माण और रखरखाव का काम कराने वाली संस्थाओं से वर्ष 2005-06 और 2006-07 में ठेकेदारों द्वारा किए गए काम और उन्हें भुगतान का ब्यौरा मंगाया गया है, ब्यौरे के आधार पर टैक्स का निर्धारण किया जाएगा। ठेकेदारों को 31 मार्च तक पंजीकरण कराकर रिटर्न जमा करानी होगी।

महकमे को ठेकेदारों से लाखों रुपये टेक्स मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण नहीं कराने और रिटर्न में तथ्य छिपाने पर नए प्रावधान के तहत जुर्माना किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: