HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

सरकारी संस्थाओं पर पौने दस करोड़ बकाया

अजमेर. करीब साढ़े सात सौ करोड़ के घाटे से जूझ रहे अजमेर डिस्कॉम ने वित्तीय वर्ष खत्म होने के पहले बकाया वसूली के लिए जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। सरकारी महकमों एवं निकायों में डिस्कॉम का 9 करोड़ 71 लाख 30 हजार बकाया चल रहा है। इस भारी बकाया राशि को वसूलने के लिए डिस्कॉम ने 9 सर्किलों में विभागों एवं निकायों को दो हजार से भी ज्यादा नोटिस जारी किए हैं।

नोटिस में पंद्रह दिनों में बिल जमा नहीं करवाने की दशा में कनेक्शन काटने की भी चेतावनी दी गई है। यह बकाया राशि कटे हुए कनेक्शन और चालू कनेक्शन की है। सरकारी विभागों में अटके करोड़ों रुपए वसूलने के लिए डिस्कॉम ने इन दफ्तरों के आला अफसरों से भी संपर्क साधने की शुरुआत कर दी है। अजमेर सर्किल में सबसे ज्यादा बकाया जलदाय विभाग में है। अकेले जलदाय विभाग में डिस्कॉम का 6 करोड़ 19 लाख 34 हजार रुपए बकाया है।

यह है अजमेर डिस्कॉम के सर्किल

अजमेर डिस्कॉम में अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़, बांसवाड़ा, झुंझुनू एवं सीकर सर्किल शामिल है।

सख्ती से होगी वसूली

मार्च के पहले पूरी वसूली की जानी है। जिन सरकारी विभागों और निकायों में बकाया चल रहा है। उन्हें नोटिस दिए जा रहे है। साथ में संबंधित विभागों के अफसरों से सर्किल इंजीनियर संपर्क कर वसूली करेंगे। वसूली नहीं होने पर कनेक्शन भी काटे जाएंगे।’
-एसआर बंसल, सीएमडी अजमेर डिस्कॉम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: