bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

शिक्षक संघों ने घेरा डीइओ को

अजमेर. आठवीं बोर्ड पेपर आउट प्रकरण में नामजद 11 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को शिक्षक संघों ने डीइओ का घेराव किया और हंगामा मचाया। शिक्षक नेताओं चेतावनी दी है कि सोमवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को शिक्षा अधिकारियों को दफ्तर में घुसने नहीं दिया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) शांतिलाल जैन जैसे ही दफ्तर पहुंचे, शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के सभाध्यक्ष शक्ति सिंह गौड़ और शेखावत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शर्मा के साथ आए शिक्षकों ने डीइओ को उनके चैम्बर में घेर लिया और नारेबाजी की।

उन्होंने इस बात पर रोष जताया कि मामूली मामले में शिक्षकों को एपीओ एवं निलंबित कर दिया जाता है,लेकिन विभाग की छवि पर कालिख पोतने वाली घटना पर महकमे ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षकों के स्कूल में रहने से जांच कार्य प्रभावित हो रहा है। डीइओ के सोमवार तक कार्रवाई के आश्वासन पर शिक्षक नेता शांत हुए। इस अवसर पर मनोज दुबे, दिनेश शर्मा, जेपी गौतम, राकेश शर्मा समेत अन्य शिक्षक नेता मौजूद थे।

..तो मंगलवार से आंदोलन

दोनों शिक्षक संघों ने आरोपी शिक्षकों एवं शिक्षक नेताओं के खिलाफ सोमवार तक कार्रवाई नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

जल्द होगी कार्रवाई

शिक्षक संघों की मांग के बारे में शिक्षा उपनिदेशक से मार्गदर्शन मांगा गया है। प्रशासनिक जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ जल्द ही कठोर कार्रवाई होगी।’
-शांतिलाल जैन, डीइओ- प्रारंभिक शिक्षा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: