नई दिल्ली. परमाणु समझौते पर सरकार की मुश्किले कम होती नजर आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार वाम दल अमेरिका के साथ एनडील को हरी झंडा देने के लिए सशर्त राजी हो गई है।
करीबी सूत्रों के अनुसार, वाम दलों ने सरकार के सामने शर्त रखा है कि परमाणु करार अमेरिका के शर्तों पर नहीं बल्कि भारत के शर्तों पर होना चाहिए।
कल रात विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी और करात के बीच तकरीबन एक घंटे तक चली बातचीत के बाद दोनों पार्टीयों ने मुद्दे को सकारात्मक तरह से सुलझाने का निर्णय किया है।