बेरहामपुर. कांग्रेस और भाजपा के दंगल का स्थान बन गया है उड़ीसा। ऐ तरफ यहां कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी अपनी रैली कर रहे हैं और दूसरी तरफ भगवा पार्टी ने भी शक्ति प्रदर्शन के लिए समानांतर रूप से सभा की।
एक-दूसरे से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर कांग्रेस और भाजपा की रैलियां हुईं, वह भी एक ही समय पर। राहुल गांधी जागो भारत अभियान के तहत राहुल किसानों की रैली को संबोधित करते नजर आए तो भाजपा की संकल्प समाबेश रैली को संबोधित किया तेज तर्रार नेता विनय कटियार ने।
पुलिस अधिकारियों की मानें तो दोनों ही रैलियों में भारी भीड़ जुटी। कटियार ने राहुल के अभियान की आलोचना करते हुए कहा कि यह भारत को खोजने और जगाने का प्रयास नहीं बल्कि जनजातीय नृत्य और संगीत का आनंद लेने का बहाना है। कटियार ने यूपीए सरकार को महंगाई का जिम्मेदार भी ठहराया।
वहीं, राहुल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उड़ीसा की गरीबी के लिए राज्य सरकार ही जिम्मेदार है क्योंकि वह केंद्र द्वारा जारी किए गए कुल फंड का 55 प्रतिशत इस्तेमाल ही नहीं कर सकी है।
संबंधित खबरें
* आदिवासियों के सिपाही बने राहुल गांधी