HomeNewsNational National

लेफ्ट-भाजपा हंगामे के बाद रास स्थगित

नई दिल्ली. मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सोमवार को संसद में स्थगन प्रस्ताव ला सकती है। दूसरी तरफ, संसद के उच्च सदन को आज शून्यकाल के दौरान आधे घंटे के लिए स्थगित किया गया।

यूपीए सरकार के सहयोगी लेफ्ट के प्रमुख दल सीपीएम ने आज संसद में स्थगन प्रस्ताव लाने की बात कही है। वहीं, राज्यसभा में आज भाजपा और लेफ्ट के सदस्य आपस में उलझ गए। रविवार को सीपीआईएम के दिल्ली मुख्यालय में हिंसा के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच घमासान हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि कल सीपीआईएम के मुख्यलाय में कथित रूप से आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा कर प्रकाश करात और सीताराम येचुरी के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: