HomeNewsNational National

हावड़ा में दो समुदाय भिड़े, आगजनी

हावड़ा. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष के बाद रविवार को तनाव की स्थिति बन गई और मीरपारा गांव में हुई हिंसा में कई मकानों में आग लगा दी गई।

हावड़ा में जबरदस्त उपद्रव के बाद तनाव की स्थिति है। एक समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस छोड़ी। डीएम खलील अहमद ने कहा है कि ज्वैलरी की दुकान पर किसी बात को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष बढ़ गया।

अहमद ने कहा कि पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया लेकन इससे पहले ही कई मकान आग के हवाले कर दिए गए। वहीं, एक टीवी चैनल की खबर के मुताबिक उपद्रवियों ने करीब आधा सैकड़ा दुकानों को आग के हवाले कर दिया।

चैनल की रिपोर्ट के अनुसार एहतियात के तौर पर पंचला में धारा 144 लगा दी गई है और पुलिस व सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: