HomeNewsNational National

स्कारलेट केस : एक गिरफ्तार

पणजी. एटोप्यी रिपोर्ट के आधर पर हत्या का माला दर्ज करने के बाद गोवा के बीच पर मृत पाई गई ब्रिटिश किशोरी के मामले में गोवा पुलिस ने सोमवार को एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

मामला मीडिया में आने और राजनीतिक खेमेबंदी के बाद राज्य सरकार ने दूसरी एटोप्यी जाँच के आदेश दिए, जिसमें इस मामले की जाँच हत्या के संदर्भ में किए जाने की सिफारिश की गई। उक्त ब्रिटिश लड़की की दूसरी एटोप्यी रिपोर्ट में उसके शरीर पर लगभग 50 खरोंचों की बात सामने आई है जबकि पहले अटाप्सी रपट में महज पाँच खरोंचों की बात कही गई थी।

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि यह दुर्घटना का मामला है जबकि एटोप्यी रिपोर्ट ने मामले को नया मोड़ प्रदान किया और पुलिस को हत्या का मामला दर्ज करना पड़ा। गोवा के प्रसिद्ध अंजुना समुद्री तट पर गत 18 फरवरी को अर्द्धनग्न अवस्था में स्कारलेट मृत पाई गई थी और उसके परिवार वालों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की थी।

पुलिस महानिरीक्षक किशन कुमार ने बताया कि हमने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अभी और गिरफ्तारियाँ होंगी। राज्य की पुलिस ने इससे पहले ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट इडेन किलींग की हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया था।

इस बीच पुलिस महानिरीक्षक किशन कुमार ने बताया इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 29 वर्षीय सैमसंग डिसूजा के रूप में की गई है, क्योंकि उसे लड़की की मौत से पहले उसके साथ अंतरंग देखा गया था। कुमार ने कहा कानून के तहत कोई भी व्यक्ति नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध नहीं बना सकता है, चाहे इसमें लड़की की सहमति ही क्यों न हो।

इधर उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक बास्को जॉर्ज ने बताया कि हमने इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है जिसका अर्थ हुआ कि मामले की जाँच हत्या किए जाने के संदर्भ में की जाएगी।

पुलिस इस मामले में चार लोगों की तलाश कर रही है, जिसे लड़की की हत्या के कुछ घंटे पहले उसके साथ देखा गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में एक दुकान के मालिक और कुछ अन्य लड़कों से पूछताछ की गई जहाँ स्कारलेट ने कुछ समय बिताया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: