लंदन.यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में हुए अध्ययन के अनुसार, नाश्ते में ब्रेड और शक्कर युक्त चीजों का सेवन करने से मधुमेह,दिल के रोग यहां तक की कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
इस निकर्ष पर पहुंचने के लिए शोधकर्ताओं ने विश्व भर के तकरीबन 20 लाख लोगों के खाने की आदतों का निरीक्षण किया। यह शोध 'अमेरिकन जनरल ऑफ क्लिनीकल न्युट्रीशन ' में छपा है।
इस शोध के अनुसार,मैदा युक्त खाना खाने से गाल स्टोन और कुछ तरह के कैंसर के भी फैलने का डर होता है। मधुमेह का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि ऐसे भोजन के सेवन से रक्त शर्करा और इनसूलिन की मात्रा भी बढ़ जाती है।