HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

क्या 25 भारतीयों को निगल गया समुद्र?

मुंबई. काले सागर में लापता हुए पनामा के एक जहाज एमवी रैजेक में सवार सभी 25 भारतीयों के परिवारों को जहाज के एक एजेंट ने पत्र लिखकर आशंका व्यक्त की है कि वे मारे गए हैं।

एजेंसी पेलिकन मैरिन के निदेशक ने कहा है कि एजेंसी ने क्रिउ सदस्यों के नजदीकी रिश्तेदारों या परिजनों को पत्र जारी किया है। एजेंसी के निदेशक संतोष बिस्वास ने कहा कि नियमित प्रक्रिया के तहत पत्र जारी किए गए हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि तलाश या जांच कार्य रोक दिया गया है।

उन्होंने कहा कि शिपिंग व पनामियन महानिदेशालय के अफसर जांच कर रहे हैं और लापता जहाज की तलाश जारी है। इस बारे में आने वाले दिनों में कोई नतीजा आ सकता है। एमवी रैजेक नामक यह जहाज तुर्की के पास 18 फरवरी को लापता हुआ था जो स्टील का सामान लादे हुए था।

यह जहाज तुर्की की एक कंपनी का है लेकिन पनामा में पंजीकृत है। इसने तुर्की के लिए 17 फरवरी को रूस से यात्रा शुरू की थी। भारत से आवेदन किए जाने के बाद एक भारतीय अधिकारी को तलाश अभियान में हिस्सा लेने के लिए अंकारा भेजा गया है। गौरतलब है कि इस जहाज के बारे में आशंका है कि यह मौसम की खराबी के कारण डूब गया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों से लापता जहाज के बारे में पूछताछ करने के लिए क्रिउ सदस्यों के परिजन जहाज भवन में महीनिदेशक दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं और अपना विरोध भी दर्ज करा रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: