HomeNewsNational National

स्कारलेट केस : मेनयन को नोटिस

पणजी. ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग की संदेहास्पद मौत के मामले में गोवा पुलिस ने बुधवार को एक ब्रिटिश पर्यटक माइकल मेनयन को नोटिस जारी किया है और पुलिस स्कारलेट की मां फियोना पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

गोवा पुलिस ने इस मामले के प्रमुख गवाह मेनयन को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह भारत से बाहर नहीं जाएगा। उत्तरी गोवा के एसपी बोस्को जॉर्ज ने कहा कि हम उस पर नजर रखे हुए हैं। हम उसके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं इसलिए उसे जांच एजेंसियों के सामने पेश किया जाएगा।

दूसरी तरफ एक समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कह दिया है कि फियोना की गलती यह है कि उसने 15 वर्षीय स्कारलेट को अनजान लोगों के साथ छोड़ क्यों दिया। पर्यटक अभिभावकों को खुद भी समझदारी से काम लेते हुए सतर्क रहने की जरूरत होती है।

इससे पहले भी पुलिस फियोना से पूछताछ कर चुकी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद गोवा पुलिस फियोना पर शिकंजा और कस सकती है।

संबंधित खबरें
* स्कारलेट केस : एक गिरफ्तार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: