पणजी. स्कारलेट हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि हत्या का आरोपी सैमसन डिसूजा के हत्या स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापामारा है। इसी मामले में पुलिस ने बीती रात एक ड्रग डिलर को भी गिरफ्तार किया है।
इससे पहले गुरुवार सुबह गोवा पुलिस ने कहा था कि स्कारलेट कीलिंग की मौत ड्रग के ओवरडोज लेने की वजह से समुद्र तट के पास डूबने से हुई थी। इस बयान कुछ ही समय बाद एक टीवी समाचार चैनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सैमसन ने जुर्म कबूल कर लिया है।
संबंधित खबरें
* स्कारलेट केस:मुख्य आरोपी गिरफ्तार
* स्कारलेट केस : मेनयन को नोटिस
* स्कारलेट केस : एक गिरफ्तार