bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

चालो श्याम धणी कै चालां

जयपुर. खाटूश्याम के लिए पदयात्राएं रवाना, जगह-जगह बरसाए लोगों ने फूल

शहर में विभिन्न स्थानों से खाटूश्याम के लिए पदयात्राएं रवाना हुईं। यात्रा से पूर्व निशान पूजन हुआ व श्यामधणी की आरती उतारी गई। श्रद्धालु ढप-चंग की थाप पर नाचते-गाते रवाना हुए। जगह-जगह फूल वर्षा कर पदयात्राओं का स्वागत किया गया।

श्याम सत्संग मंडल संस्था की ओर से श्यामबाबा की पदयात्रा कांवटियों का खुर्रा रामगंज बाजार के मंडल प्रांगण से मंडल अध्यक्ष कुंजबिहारी के नेतृत्व में रवाना हुई। इसमें 71 निशानों के साथ बड़ी संख्या में पदयात्री शामिल थे।

पदयात्रा 16 मार्च को खाटूधाम पहुंचेगी। खाटूधाम स्थित जयपुर वालों की धर्मशाला में 17 मार्च को श्यामबाबा का दरबार सजाया जाएगा व भजन कीर्तन होगा। इसमें लखबीर सिंह लक्खा, अनिल, नरसी, नंदूजी, उमा लहरी के कार्यक्रम होंगे। 18 मार्च को श्यामबाबा को खीर-चूरमे का भोग लगाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: