bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

निजी एजेंसियों को दी जाएगी पार्किग व्यवस्था

भोपाल. नगर निगम ने शहर के प्रमुख स्थानों की पार्किग व्यवस्था अब निजी सुरक्षा एजेंसियों के हाथों में देने का निर्णय लिया है। जो ठेके अलग-अलग लोगों को दिए जाते थे, उनके अब चार ग्रुप बना दिए गए हैं। ये पार्किग ग्रुप हैं हबीबगंज, एमपी नगर, न्यू मार्केट और पुराना शहर।

नगर निगम कमिश्नर निकुंज श्रीवास्तव ने इस आशय के आदेश भी जारी कर दिए हैं। निजी इसके लिए टेंडर भी बुलाए जा रहे हैं। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अभी तक विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग ठेके दिए जाते रहे हैं। आसपास के दो स्थानों पर भी अलग-अलग व्यक्तियों के हाथों में पार्किग व्यवस्था रहने से उनमें प्रतिस्पर्धा के चलते गड़बड़ियां करने की शिकायतें भी मिलती रही हैं। इसे ध्यान में रख कर अब सुरक्षा एजेंसियों को जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे चार ग्रुप में बांटा गया है। जिन भी एजेंसियों को बनाए गए ग्रुप के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की व्यवस्था संभालना होगी।

पहले ग्रुप में हबीबगंज रेलवे क्रासिंग, दस नंबर, शाहपुरा लेक, मनीषा मार्केट शामिल हैं। एमपी नगर जोन वन व टू ग्रुप में मानसरोवर काम्पलेक्स, बाजार क्षेत्र, न्यू मार्केट में जय स्तंभ, से रंग महल क्षेत्र के स्थल व पुराना शहर में मोती मस्जिद, रायल मार्केट, बुधवारा, इब्राहिमपुरा, जुमेराती व आजाद मार्केट आदि क्षेत्र शामिल हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: