bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सारनी में नई इकाइयों के लिए भेल को वर्कआर्डर

सारनी. प्रदेश में बिजली संकट को लेकर हो रहे हो हल्ले के बीच सारनी में 250-250 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली दो नई इकाइयों की स्थापना के लिए वर्क आर्डर जारी हो गए हैं। यह आर्डर भेल को दिया गया है। अप्रैल माह तक इकाइयों की स्थापना का श्रीगणोश भी हो जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में 500 मेगावाट की एक इकाई की स्थापना की योजना थी बाद में तकनीकी कारणों से इसे 250-250 मेगावाट में बांट दिया गया।

इस प्रोजेक्ट को अंतिम मोहर इसी माह केंद्रीय भारी उद्योग विभाग के सचिव राकेश पंडा और प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी व मंडल के चेयरमेन राकेश साहनी की उपस्थिति में लगी। जिसके बाद एमपीपीजीसीएल के कार्यपालक निर्देशक प्रोजेक्ट एके रस्तोगी ने भेल के नाम एलओआई (लेटरआफ इंडेन) जारी कर दिया है।

दोनों नई इकाइयों की स्थापना पर करीब 2400 करोड़ रुपए खर्च होना है। लगभग १३१४ करोड़ रुपए का काम भेल को दिया गया है। भेल नई यूनिटों के लिए बायलर, टरबाइन, जनरेटर, इलेक्ट्रीकल्स व स्टूमेंट का काम पूरा करेगा। वहीं बाकी का काम एम ीपीजीसीएल खुद करेगा। करीब १क्८५ करोड़ के बाकी के काम में सीएचपी सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इधर सूत्र मार्च के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल माह में हर हाल में नई इकाइयों के लिए भूमिपूजन की संभावना जताई जा रही है।

दो सौ पचास मेगावाट की दो नई इकाइयों के लिए भेल को आर्डर जारी हो गया है। स्थापना का काम शुरू करने के लिए भेल को जमीन तैयार करके देना है। जिसकी तैयारी यहां की जा रही है। जल्द ही नई इकाइयों की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा।

-एसआर रघु चीफ इंजीनियर, सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट सारनी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: