bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

एमएस-एमडी की प्रवेश परीक्षाएं रद्द

रोहतक. हरियाणा सरकार ने 24 फरवरी को एमडीयू द्वारा ली गई एमएस और एमडी की प्रवेश परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। परीक्षाएं कब और कहां होंगी इसके बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है।

परीक्षा रद्द होने संबंधी जानकारी एमडीयू के वीसी प्रो. रामफल हुड्डा ने वीरवार को पत्रकारों को दी। वीसी ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के सचिव एवं आयुक्त की ओर से शाम ४:२६ पर एक फेक्स आया। इसमें परीक्षाएं रद्द कर पुन: कराने की बात कही गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट का खुलासा करते हुए वीसी ने बताया कि चार सदस्यीय कमेटी की आठ पेज की रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं है, जिसमें परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता बरती गई हो।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट पूरी तरह से पाजीटिव है, लेकिन परीक्षाएं रद्द करने का फैसला सरकार का है। एक सवाल के जवाब में वीसी ने माना कि उन्होंने पिछले दिनों सरकार को प्रवेश परीक्षाओं के विरोध में चल रहे प्रदर्शन और मौजूदा हालत के बारे में चार पेज की जानकारी भेजी थी।

इसमें उल्लेख किया गया था कि एमडीयू द्वारा ली गई प्रवेश परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इसकी जांच सरकार किसी भी एजेंसी से करा सकती है। अगर फिर भी सरकार को लगता है कि परीक्षाएं रद्द होनी चाहिए तो वह फैसला ले सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: