bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

चोरल नकल कांड की जांच शुरू, नोटिस जारी होंगे

इंदौर. चोरल में सामूहिक नकल और आंचलिक अधिकारी की निरीक्षण टीम पर 4 मार्च को शराब पीकर पर्यवेक्षक के साथ मारपीट के आरोप की जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीएम महू ने आंचलिक अधिकारी सहित सभी संबंधित पक्षों को बयान के लिए समन जारी किए जा रहे हैं।

चोरल नकल कांड से उपजा विवाद नौ दिन बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहां 4 मार्च को आंचलिक अधिकारी आनंद जैन और निरीक्षण टीम ने सामूहिक नकल प्रकरण बनाने की बात कही थी। वहीं ग्रामीणों ने निरीक्षण टीम पर शराब पीकर काम करने के आरोप लगाए थे।

श्री जैन का कहना था टीम को ग्रामीणों ने घेरा और मारपीट कर जब्त सामग्री छीन ली। इस पर जिला प्रशासन ने जांच कराने का निर्णय लिया। कलेक्टर विवेक अग्रवाल ने अपर कलेक्टर रेणु पंत को जांच सौंपी और उन्होंने महू एसडीएम राहुल जैन को बयान लेने की जिम्मेदारी दी। श्री जैन ने बताया आंचलिक अधिकारी सहित 4 मार्च को तैनात पुलिसकर्मी, केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षकों को बयान के लिए बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके बयान के बाद ही कोई निर्णय हो सकेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: