bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था होगी चुस्त

चंडीगढ़. आखिरकार हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त होने लगी है। भास्कर के मामला उठाने के बाद रिसेप्शन पर इंटरकॉम लगाने का काम शुरू हो गया है। वीरवार को जांच का काम विधानसभा के मेन गेट के बाहर से ही शुरू हो गया। हर चीज की बारीकी से जांच की जा रही थी। पुलिसकर्मी भी अब पहले से अधिक मुस्तैद हो गए।

भास्कर ने विधानसभा की सुरक्षा में चूक का मामला उठाया था। इस समाचार से विधानसभा प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लिया। जो भी खामी नजर आई उसे दूर करने की पूरी कोशिश की गई।

अब विधानसभा में जाने वाले विजिटर की जांच गेट से बाहर होगी। उसे अपनी पहचान के संबंध में परिचय पत्र व अन्य कागज दिखाने होंगे। बेल्ट व पर्स आदि अब गेट से बाहर ही उतरवाए जा रहे हैं। वैरीफाई करने के बाद ही विजिटर को विधानसभा परिसर में जाने की परमिशन दी जा रही है।

फिर भी कमी तो रह गई

पुख्ता इंतजाम के बाद भी अभी कई स्तरों पर चूक है। विधानसभा के प्रशासनिक खंड में जाने वाले गेट की मेटल डिटेक्टर मशीन खराब हो गई। मशीन संख्या 245/जी/एस डब्लू/के-2001 ने अचानक काम करना बंद कर दिया। काफी देर तक सुरक्षाकर्मियों ने इस मशीन की सुध नहीं ली। इसके बाद जब पता चला तो तुरंत ही दूसरी मशीन संख्या 290 लगाई गई।

विजिटर हुए परेशान

सुरक्षा के नाम पुलिसकर्मियों ने विजिटर को परेशान करना शुरू कर दिया है। गेट के सामने तो क्या दूर तक भी किसी को खड़े नहीं होने दिया जा रहा है। ऐसे में पास बनवाने के लिए आए प्रदेश के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: