bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

राष्ट्रीय छुट्टी का प्रस्ताव पारित

चंडीगढ़. विधानसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र से अनुरोध किया है कि गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। सदन में अकाली दल के विरसा सिंह वल्टोहा, कैप्टन बलबीर सिंह बाठ, डॉ. दलबीर सिंह व सर्बजीत सिंह ने यह प्रस्ताव पास किया।

कांग्रेस के सदस्य मक्खन सिंह ने भी इसका समर्थन किया। राजिंदर कौर भट्ठल ने इसका समर्थन करते हुए कहा, केन्द्र सरकार ने किसानों के 60 हजार करोड़ रुपए के कर्जे माफ किए हैं, इसके लिए भी धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए।

छह महीने में चालू हो जाएगा पुल: लोक निर्माण मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने सदन में कहा, अभी अमृतसर-भिखीविंड-खेमकरन मार्ग पर एक अस्थाई पुल ठीक ढंग से कार्य कर रहा है। यहां पुल के निर्माण का कार्य जून, 2006 में शुरू किया गया था।

ठेकेदार पर 5 फीसदी जुर्माना: वल्टोहा के एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में ढींडसा ने बताया कि इसके लिए ठेकेदार पर 5 फीसदी जुर्माना किया है। अब उसे फिर से कार्य करने का मौका दिया गया है और उम्मीद है, छह महीने के भीतर पुल शुरू हो जाएगा।

रक्षा विभाग ने दी दो पुलों को मंजूरी वल्टोहा के ही एक अन्य ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में सिंचाई मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने कहा, रक्षा विभाग से चार पुलों के निर्माण की मंजूरी मांगी गई थी, लेकिन दो पुलों के लिए ही स्वीकृति मिली है। इन पुलों के निर्माण से गजल, मनवाना व महडीपुर गांवों को फायदा मिलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: