News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. टोल टैक्स वाली सड़कों पर 95 किमी तक के सफर पर 6 रुपए ज्यादा
पंजाब में उन सड़कों पर जहां टोल टैक्स लग गया है, में अब बस सफर महंगा होगा। सरकार इन सड़कों पर चलने वाली बसों का किराया एक रुपए से लेकर 6 रुपए तक बढ़ाने जा रही है। यह योजना सरकार के विचाराधीन है। यह जानकारी ट्रांसपोर्ट मंत्री मास्टर मोहन लाल ने निर्दलीय विधायक अजीत सिंह शांत के एक प्रश्न के उत्तर में दी।
मंत्री ने बताया कि पहले नौ किलोमीटर सफर करने पर किराये में वृद्धि नहीं की जाएगी, लेकिन नौ किलोमीटर से लेकर 95 किलोमीटर तक सफर करने वालों को 6 रुपए तक अधिक किराया देना होगा। इसका भी विभिन्न किमी में वर्गीकरण किया जाएगा। विधायक शांत ने टोल टैक्स सरकार से खुद वहन करने की बात की।
विधायकों को लैपटॉप नहीं
भाजपा विधायक अनिल जोशी के एक प्रश्न के उत्तर में संसदीय कार्यमंत्री तीक्ष्ण सूद ने बताया कि पंजाब विस के सिटिंग सदस्यों को लैपटॉप देने बारे अभी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। पिछली सरकार में यह प्रस्ताव रखा गया था।
घग्घर के पानी फैसला नहीं
सुखपाल खैहरा द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने कहा कि घग्घर की स्टैंडिंग कमेटी अभी इसके पानी के बंटवारे में कोई फैसला नहीं कर सकी। यहां से केवल पंचकूला को पीने का पानी दिया जा रहा है। विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा पूछे एक प्रश्न के उत्तर में जनमेजा सेखों ने इस बात से इंकार किया कि वल्टोहा और भिखिविंड ब्लॉकों की डिफेंस ड्रेनों से पानी पाक में जाता है। यह पानी हुसैनीवाला में सतलुज में लिया जाता है जो स्थानीय लोगों को सप्लाई होता है।
रामामंडी सब तहसील नहीं
रामामंडी सब तहसील के रूप में अपग्रेड नहीं होगी। यह जानकारी राजस्व मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने दी।