bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

तीसरी लाइन पर दिसंबर से ट्रेनें

रायपुर. रायपुर-बिलासपुर के मध्य तीसरी रेललाइन पर दिसंबर से ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। तीसरी लाइन का काम अंतिम चरणों में है। इसके लिए बोर्ड ने 117 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

तीसरी रेललाइन पर उरकुरा से भाटापारा और दुर्ग-भिलाई के मध्य काम शेष है। रेल बजट 2008-09 में जोन के खाते में रेलवे योजनाओं के लिए कुल 744 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। हाल ही जोन को हासिल पिंक बुक में योजनाओं का ब्योरा है। इसमें तीसरी लाइन के अलावा कई प्रस्तावों का हवाला दिया गया है।

अंबिकापुर से रांची के मध्य नई रेललाइन के सर्वे के लिए 25 करोड़ रुपए, गोंदिया-जबलपुर ब्राडगेज रेलवे लाइन के लिए 140 करोड़ रुपए और दोहरी रेललाइन के लिए 117 करोड़ की राशि शामिल हैं। दोहरीकरण के नाम से मिली राशि से बिलासपुर-कटनी दोहरीकरण और बिलासपुर-दुर्ग तीसरी रेल लाइन का शेष काम पूरा किया जाएगा। बिलासपुर-कटनी दूसरी रेल लाइन को पूरा होने में अभी दो साल लग सकते हैं।

इसके लिए बोर्ड से और राशि मिलेगी। रेल अफसरों ने बताया कि तीसरी रेललाइन के कार्य का जिम्मा फिलहाल रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के के पास है। सालभर पहले ही निगम को यह काम सौंपा गया है। इसे दो सालों में पूरा किया जाना था। रेलवे बोर्ड से मिली राशि से काम में तेजी आएगी। तीसरी लाइन का सबसे बड़ा काम भिलाई-दुर्ग के बीच 16 किमी बाकी है। यह हिस्सा शहर के भीतर आता है, जहां व्यापक स्तर पर तोड़फोड़ भी होगी। रायपुर से लगे उरकुरा के मध्य काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। लाइन में अब पटरियां बिछाने का काम शुरू हो चुका है और जल्द ही बिजली का काम होगा।

रेल पटरियां नई बिछेंगी

रेलवे जोन क्षेत्र की वर्षो पुरानी रेल पटरियों को बदलने की प्रकिृया जल्द शुरू होगी। सुरक्षा के मद्देनजर इस काम के लिए रेलवे ने जोन को 150 करोड़ रुपए दिए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: