bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

उड़नदस्ता सुस्त नकलची चुस्त

बिलासपुर. बारहवीं जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र की परीक्षा में जिले के उड़नदस्तों को एक भी नकलची नहीं मिला। छापामार कार्रवाई के लिए गुरुवार को जिले से दस टीम विभिन्न क्षेत्रों में निकली थीं, लेकिन सभी के हाथ खाली रहे।

नकल प्रकरणों की बाढ़ एवं परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल की लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन एक ओर जहां परीक्षा केद्रों में प्रशासनिक अधिकारियों की तीन-तीन घंटे की डच्यूटी लगा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले के उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों की जांच कर बिना प्रकरण बनाए लौट रहे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि परीक्षा केंद्रों में नकल पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। गुरुवार को कक्षा बारहवीं की जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान करीब 60 परीक्षा केंद्रों में नकल पकड़ने जिला स्तर पर तैयार की गई 10 उड़नदस्ता टीम को रवाना किया गया। उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों की जांच ईमानदारी से की, लेकिन परीक्षा समाप्ति किसी भी दल को नकल का कोई प्रकरण नहीं मिला।

छापामारी या मनोरंजन

उड़नदस्ते में शामिल कुछ जूनियर शिक्षकों ने ही नाम नहीं छापने की शर्त पर इस बात का खुलासा किया है। उनका कहना है कि दल में शामिल वरिष्ठ शिक्षक व दल का नेतृत्व कर रहे अधिकारी ही केंद्र में अधिक समय नहीं लगाने की बात करते हैं। अधिकारियों का यह भी कहना होता है कि यदि छात्रों की जांच न भी की जाए तो भी कोई दिक्कत नहीं है। ऐसी स्थिति में उड़नदस्तों की छापामार कार्रवाई मनोरंजन मात्र बनकर रह गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: