bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

मंजिल के पास बिखरे सपने

अजमेर. accidentगैंगमेन भर्ती की शारीरिक परीक्षा की दौड़ में गिरने से युवक के पैर की हड्डी टूटी, दूसरे राउंड में हुआ हादसा।

रेलवे गैंगमेन भर्ती के लिए हुई शारीरिक परीक्षा में बनारस का वीरेन्द्र प्रतापसिंह मौर्य सुनहरे भविष्य के सपने लेकर पूरी ताकत से दौड़ा, लेकिन हादसे के कारण लक्ष्य तक पहुंचने-पहुंचते सपने बिखर गए। कैरिज ग्राउंड में गुरुवार को भर्ती के लिए 1500 मीटर की दौड़ हुई थी,जिसके दूसरे राउंड में मौर्य गिर पड़ा और पैर की हड्डी टूट गई।

मोर्य को अवसर खोने का मलाल है। उसने बताया कि पिता रामजस सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। बीए करने के बाद से वह नौकरी की कोशिश कर रहा है। रेलवे के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा में वह चार बार सफल हो चुका है, लेकिन शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार तक आते ही उम्मीदें टूटती रही हैं।

वह पांचवीं बार गैंगमेन भर्ती में शारीरिक परीक्षा में पहुंचा था और इस बार उसे पूरी उम्मीद थी कि नौकरी पा लेगा। वह पूरी तैयारी के साथ बुधवार को अजमेर पहुंचा था। उसके दाएं पैर में हल्का दर्द था,लेकिन मकसद पाने की उम्मीद में उसने दौड़ का पहला राउंड पूरा कर लिया था।

दूसरे राउंड में वह पूरी ताकत के साथ दौड़ा, लेकिन दायां पैर मुड़ गया और वह गिर पड़ा। आरपीएफ जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसके पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि की है। आरपीएफ ने वीरेन्द्र के घरवालों को फोन से सूचित कर दिया है। मंजिल के करीब पहुंच कर नाकाम होने के बावजूद हौसले पस्त नहीं हुए हैं। उसका कहना है कि फिर पूरे जोश के साथ वह परीक्षा में शामिल होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: