News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के ग्वालियर आगमन के दौरान हाईकोर्ट की ओर जाने वाला यातायात परिवर्तित किया गया है। उल्लेखनीय है कि 15 मार्च को पूर्व राष्ट्रपति हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान यूनिवर्सिटी तिराहे से यातायात को परिवर्तित किया गया है। इस दौरान हाईकोर्ट की ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि गेट नं. 2 से प्रवेश करेंगे। पार्किंग व्यवस्था गेट नं.2 के बायीं ओर की गई है। परिसर में पार्किग पूर्ण हो जाने के बाद यूनिवर्सिटी तिराहे के दोनों ओर वाहन पार्क किए जा सकेंगे।