News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर/जलगांव. गोवा से एजुकेशन टूर से लौट रहे ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी के छात्रों का दल गुरुवार को मुसीबत में फंस गया। इस पर महाराष्ट्र में मसावद स्टेशन के निकट तीन लोगों को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का आरोप है। जलगांव जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर दल के सात छात्रों को हिरासत में ले लिया है। 20 विद्यार्थियों का यह दल अपना एजुकेशन टूर पूरा करके गोवा एक्सप्रेस से ग्वालियर लौट रहा था।
जलगांव में उन्हें पता चला कि उनके पर्स, अंगूठी और मोबाइल गायब हैं। चोरी के शक में छात्रों ने ट्रेन में सफाई करने वाले और भीख मांगने वाले तीन युवकों को पकड़ लिया। विवाद बढ़ा तो छात्रों ने तीनों युवकों को कथित तौर पर ट्रेन से नीचे फेंक दिया। ट्रेन की गति कम होने की वजह से फेंके गए युवकों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। इन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भरती कराया गया है। छात्र दल के मुखिया का कहना है कि युवकों को फेंका नहीं गया था, बल्कि वे पूछताछ की घबराहट में नीचे गिर गए थे।