bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

पड़ाव पर शुरू हुआ ट्रैफिक सिग्नल

ग्वालियर. चार साल बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस की ओर से एक नई पहल हुई। दिल्ली की एक कंपनी के साथ हुए समझौते के बाद शहर के व्यस्ततम पड़ाव चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल गुरुवार की शाम को शुरू हो गया। इसे लगाने का काम एक महीने पहले प्रारंभ हुआ था।

पड़ाव चौराहे पर बिना सिग्नल के चल रहे यातायात को व्यवस्थित करने के लिए यहां ट्रैफिक जवानों को भी लगाया गया था। सिग्नलस के मुताबिक यातायात व्यवस्था को संचालित करने के लिए जवानों को जद्दोजहद करना पड़ी।

ऐसे बंद हुए थे सिग्नल

शहर के चौराहों पर पहले भी सिग्नल, यातायात के सुचारू संचालन में मदद करते थे। ट्रैफिक सिग्नल लगाने और उनके रखरखाव का काम नगर निगम ने एक कंपनी को दिया था। यह कंपनी अचानक गायब हो गई। इस कंपनी को तलाशने की तमाम कोशिशें नगर निगम ने की लेकिन इस कंपनी के कर्ताधर्ता नहीं मिले और शहर के ट्रैफिक सिग्नल लगभग चार साल तक खराब पड़े रहे।

ऐसे शुरू हो पाए ट्रैफिक सिग्नल

शहर की यातायात व्यवस्था को संचालित करने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस पर है, इसलिए ट्रैफिक सिग्नल प्रारंभ कराने के लिए मशक्कत भी सबसे ज्यादा पुलिस अफसरों ने ही की। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस तरह के प्रस्ताव रखे गए कि ट्रैफिक सिग्नल संचालित करने की जिम्मेदारी पुलिस को दे दी जाए। दो बैठकों में प्रस्ताव रखे जाने के बाद पुलिस को यह जिम्मेदारी मिल गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: