bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

पंजाब मेल का चक्का जाम, यात्री रहे परेशान

ग्वालियर.g मुम्बई के लिए रवाना हुई पंजाब मेल के चक्के अचानक जाम हो गए। ट्रेन को धीरे-धीरे बैक कर प्लेटफार्म नम्बर एक पर वापस लाया गया। दूसरा इंजन लगाने के बाद ही ट्रेन डेढ़ घंटे विलम्ब से रवाना हो सकी।

फिरोजपुर से आ रही 2138 पंजाब मेल ग्वालियर स्टेशन से 11.40 बजे मुम्बई के लिए रवाना हुई। ट्रेन का इंजन रेल पुल के नीचे तक ही पहुंच पाया था कि चालक को इंजन में कुछ गड़बड़ी लगी। उसे आभास हुआ कि इंजन के चक्के जाम हो रहे हैं। ट्रेन को तत्काल रोककर चालक व सह चालक ने इंजन से नीचे उतरकर चक्कों का परीक्षण किया, तो पता चला कि इंजन की पिछली ट्राली का एक चक्का जाम हो रहा है।

इसके बाद चालक ने स्टेशन प्रबंधन को सूचना देकर ट्रेन के लिए दूसरा इंजन मंगाने की बात कही। चालक की सूचना के बाद प्लेटफार्म पर आधी खड़ी पंजाब मेल की शंटिंग कराई गई और ट्रेन को पीछे लाया गया। उसके पश्चात स्टेशन प्रबंधक जीआर मीना व लोको कर्मी मौके पर पहुंचे। प्रबंधन ने तय किया कि ग्वालियर-आगरा शटल का इंजन पंजाब मेल में लगाया जाए। इसके बाद ट्रेन के इंजन नम्बर 22053 को शंटिंग कर मेन लाइन पर लाकर खड़ा किया गया। उधर झांसी एंड पर खड़े शटल के इंजन को पंजाब मेल में जोड़ा गया। नया इंजन लगने के कुछ देर बाद ट्रेन दोपहर 13.05 बजे मुम्बई के लिए रवाना हुई।

लगभग डेढ़ घंटे तक लिए प्लेटफार्म एक पर खड़ी रही पंजाब मेल की वजह से आगरा कैंट की ओर से आने वाली कोल्हापुर एक्सप्रेस व छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को दो नम्बर प्लेटफार्म पर लाया गया। ट्रेन के खड़े रहने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर करारी स्टेशन के पास झांसी जा रही केरला एक्सप्रेस के इंजन में भी खराबी आ गई। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को झांसी के लिए चलाया गया। इसकी वजह से आधा तक ट्रेन खड़ी रही। गौरतलब है कि दो दिन में इंजनों के खराब होने की यह तीसरी घटना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: