नई दिल्ली. आज सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के रुप के 10 साल पूरे कर लिए है। गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिती के सदस्यों ने सोनिया को मिलकर उनके सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दिया।गौरतलब है कि आज से ठीक 10 साल पहले 1998 में सोनिया गांधी ने सीताराम केसरी को हटाकर यह पदभार संभाला था।
कांग्रेस कार्य समिती के कई सदस्यों का मानना है कि सोनिया का कांग्रेस अधेयक्ष के रुप में 10 साल की कार्यकाल पार्टी के 122 सालों के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है।
सोनिया के सफल कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें बधाई दी है।