नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को एक कार्यक्रम में चूमने वाले हॉलीवुड कलाकार रिचर्ड गेर की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।
शिल्पा को किस करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज यह निर्देश दिया। इससे पहले शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश और राजस्थान की अदालतों ने गेर के खिलाफ वॉरंट जारी किए थे जिन पर रोक लगाने के लिए गेर ने अपील दायर की थी।
जयपुर कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वॉरंट पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गेर को जयपुर कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं है और वे भारत आने और छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं।
संबंधित खबरें
* चुंबन प्रकरण: गेरे ने गिरफ्तारी पर मांगा स्टे