हस्टन. मोटापा वैसे तो सभी के लिए नुकसानदायक होता है लेकिन जो औरतें स्तन कैंसर से पीड़ित है उनके लिए मोटापा आग में घी डालने का काम करता है।
हाल में हुए शोध से इस बात की पुष्टि हुई है। शोधकर्ताओं के अनुसार कैंसर की जांच के वक्त मराजों के बीएमआई से काफी मदद मिलती है। ज्यादा बीएमआई वाली महिलाओं को स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि हमने अपने शोध में पाया है कि स्तन कैंसर के पीड़ित ज्यादातर महिलाएं मोटी होती हैं।