नई दिल्ली: सेना के दामन में एक और दाग लगा। जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ब्रिगेडियर समेत पांच सैन्य अधिकारियों के खिलाफ सेना के लिए आए कैरोसिन और डीजल को पानी के बदले बेच डालने के माममले में चार्जशीट दायर की है।
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी की कोर्ट में पेश चार्जशीट में ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह, उप निदेशक आपूर्ति और आवागमन लैफ्टिेनेंट कर्नल डीके चतुर्वेदी, तत्कालीन सेना की 406 कमांड के सप्लायर्स कैप्टन प्रवीण रावत, सुबेदार मनोज सुंदर सिंह व आरके निगम के नाम हैं।
यह आरोप पत्र लेह स्थित 14 कार्पस पर लगा एक और संगीन आरोप है। इससे पहले सेना की इसी यूनिट पर यूनिफार्म औन सैन्य राशन में गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं। राज्य के गृह मंत्रालय के अनुसार इंडियन ऑयल कापरेरेशन(आईओसी), अंबाला के टर्मिनल मैनेजर सुनील कुमार, जाखारिया(पंजाब) स्थित पेट्रोल पंप के मालिक बिमल गुलाटी और आठ चालकों के भी नाम इस चार्जशीट में हैं।