bhaskar Web English
HomeNewsNational National

‘एनडीए ने किसानों की उपेक्षा की’

जग्गमपेट: विशेष विमान से शुक्रवार को एक दिन के आंध्रप्रदेश दौरे पर आईं सोनिया गांधी ने यहां एक सभा में कहा कि टीडीपी समर्थित केंद्र की पिछली एनडीए सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा व टीडीपी ने किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं किए। इसके पूर्व सोनिया ने यहां ‘पुष्कर सिंचाई योजना’ का शुभारंभ किया।

लॉरी पलटने से 17 घायलपूर्वी गोदावरी जिले के प्रतिपादु मंडल में टायर फटने के कारण लॉरी पलटने से 17 लोग घायल हो गए। लॉरी में 50 लोग सवार थे। ये सोनिया की सभा में भाग लेने जा रहे थे।

टीडीपी के 17 विधायक हिरासत मेंराजेंद्रनगर में पुलिस ने निषेधाज्ञा तोड़ने के आरोप में टीडीपी विधायक दल के उपनेता टी देवेंदर गौड़ सहित 17 विधायकों व 52 कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया। ये लोग शमसाबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल की ओर जा रहे थे। शाम को सोनिया ने इस विमानतल का शुभारंभ किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: