HomeSpecialHoli Holi

ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार होली में रंग

रंग ज्योतिष इस वर्ष ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार होली में रंगों का प्रयोग करें। राशियों के गुणों के आधार पर उनका रंग भी निश्चित है। इस शास्त्र के अनुसार रंगों का प्रयोग संबंधित राशि धारकों को सुख एवं शांति प्रदान कर सकता है।

मि थुन, कर्क, कन्या, धनु एवं मीन राशियां सत्वगुणी हैं। मेष, वृषभ, सिंह और कन्या राशियां रजोगुणी हैं और वृश्चिक, मकर तथा कुंभ राशियां तमोगुणी हैं। इन गुणों के आधार पर प्रत्येक राशि का रंग भी निश्चित है। मेष आरक्तवर्ण की राशि है, वृषभ श्वेतवर्ण की राशि है, मिथुन शुकहरित, कर्क न्यून ताम्रवर्ण, सिंह न्यून पीतवर्ण, कन्या मिश्र पाण्डुरवर्ण, तुला नील वर्ण, वृश्चिक सुवर्णताम्रवर्ण, धनु पिंगल, मकर चित्रवर्ण, कुंभ बभ्रुवर्ण और मीन न्यून पिंगलवर्णीय राशियां हैं।

उक्त राशियों के स्वामी भी न्यूनाधिक उक्त वर्णो के ही हैं जैसे, सूर्य जपाकुसुम पुष्प के समान आरक्तवर्ण, मंगल विद्युतकान्ति के समान जोगियावर्ण, बुध का श्याम (हरा) वर्ण, गुरु का कांचन के समान स्वर्णवर्ण, शुक्र का हिमकुन्द या तुषार के समान श्वेतवर्ण, शनि का नील अंजन के समान नीलवर्ण, राहु का नीलवर्ण और केतु का धूम्रवर्ण बताया गया है। इस वर्ष होली में भरपूर रंगों का प्रयोग करें, स्वस्थ मानसिकता से मनोभिव्यक्ति करें किंतु ज्योतिषीय सिद्धांतानुसार। इस शास्त्र के अनुसार रंगों का प्रयोग उन-उन राशि धारकों को होली में अभ्युदय-सुख एवं शांति प्रदान कर सकता है।

सिंह राशि

पीत एवं आरक्तवर्णो से होली ख्ेालें। कर्क, धनु, मेष एवं वृश्चिक राशि वालों से खुलकर होली खेलें किंतु तुला, वृषभ, मकर एवं कुंभ राशि के व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक व्यवहार करें।

कर्क राशि

न्यून ताम्रवर्ण एवं शुभ्रवर्ण से होली खेलें। सिंह, मिथुन एवं कन्या राशि के व्यक्तियों से उन्मुक्त वातावरण में रंगों का प्रयोग करें।

मेष तथा वृश्चिक राशि

आरक्त एवं सुवर्णताम्र वर्णो से होली खेलें। सिंह, कर्क तथा धनु राशि के व्यक्तियों से भरपूर रंगों का व्यवहार करें किंतु कन्या एवं मिथुन राशि के व्यक्तियों से दूरी रखकर मित व्यवहार करें।

कन्या तथा मिथुन राशि

हरे एवं मिश्र पाण्डुर वर्णो से होलिकोत्सव संपन्न करें। सिंह, तुला एवं वृषभ राशि के व्यक्तियों से खुलकर होली खेलें किंतु कर्क राशि के व्यक्तियों से दूरी बनाकर रहें।

धनु एवं मीन राशि पीत (सुवर्ण-पीत) रंग से होली खेलें। सिंह, कर्क, मेष तथा वृश्चिक राशि के व्यक्तियों से उन्मुक्त वातावरण में रंगों का प्रयोग अभ्युदयकारक होगा किंतु कन्या, मिथुन, तुला तथा वृषभ राशि के जातकों से सावधानीपूर्वक व्यवहार करें।

तुला एवं वृषभ राशि

श्वेत एवं नील वर्णो का प्रयोग करें। कन्या, मिथुन, मकर तथा कुंभ राशियों के साथ रंगों का व्यवहार उन्नतिकारक होगा किंतु सिंह एवं कर्क राशि के जातकों से सावधान रहना आवश्यक है।

मकर एवं कुंभ राशिभूरे एवं नीलवर्णो का प्रयोग करें। कन्या, मिथुन, तुला तथा वृषभ राशि के जातकों के साथ रंगों का प्रयोग अभ्युदयकारक होगा किंतु सिंह, कर्क, वृश्चिक तथा मेष राशि के जातकों से सावधान रहें।

लेखक ज्योतिष विज्ञान के प्राध्यापक हैं





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: