Manoranjan
Telly Talk Telly Talk मुंबई.
देश में अंग्रेजी न जानने वालों की संख्या काफी अधिक है और वर्तमान समय की मांग के अनुरूप अपनी प्रगति और उन्नति के लिहाज से इस भाषा में पारंगत होने की ललक सभी में है। आजकल तो कई ऐसे सीडी प्रोडक्ट भी लांच किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से घर बैठे ही अंग्रेजी सिखाने का दावा किया जाता है। इसी श्रंखला में एक प्रयास एनडीटीवी इमेजिन द्वारा किया जा रहा है।
एनडीटीवी इमेजिन पर 24 मार्च से ‘अंग्रेजी में कहते हैं’ नाम से एक शो शुरू होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक भिन्न पृष्ठभूमि रखने वाले कई सारे छात्र एक क्लासरूम में अंग्रेजी सीखने आते हैं।
इस शो में अंग्रेजी भाषा की विशेषताएं, रोजाना व्यवहार में इसके प्रयोग के तरीके आदि की जानकारी मनोरंजक माध्यम से दी जाएगी। सिद्घार्थ बसु की कंपनी सिनर्जी एडलैब्ज द्वारा बनाए जा रहे इस शो में अंग्रेजी टीचर का किरदार निभा रही है शहनाज पटेल।